चमोली: जिले में पुलिस की ओर से नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत गोपेश्वर ओर चमोली थाना पुलिस ने एक युवक को 4 ग्राम स्मैक और 12 हजार की नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को चैकिंग के दौरान गोपैश्वर-घिंघराण सड़क पर प्रतिक्षालय में पुलिस टीम ने ग्वाड़-देवालधार गांव के 29 वर्षीय पुत्र सूरज नेगी के पास से 4 ग्राम स्मैक व बारह हजार दो सौ की नगदी बरामद की। जिसके बाद पूछताछ में सूरज ने बताया कि वह खुद स्मैक का आदी है। ऐसे में अब वह पैंसे कमाने की चाहत में देहरादून से स्मैक लाकर यहां विभिन्न स्थानों पर काॅलेज व संस्थानों में बेचता है। पुलिस की ओर सेयुवक के खिलाफ एडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
Related Articles
वाहन दुर्घटना में एक परिवार के चार लोगों का निधन
पिथौरागढ़ : जिले के बेरीनाग में एक वाहन खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी है। जानकारी के अनुसार पुनिगांव निवासी चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा […]
केदारनाथ की तर्ज पर पूरे साल होगी बदरीनाथ धाम की लाइव निगरानी
देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बदरीनाथ धाम की शीतकालीन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आगामी चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीजीपी ने एसपी चमोली प्रमेंद्र डोभाल को व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए हैं। इस दौरान डीजीपी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में ड्यूटीरत आइटीबीपी के जवानों से भेंट की। […]
उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन में गठित हुई नई कार्यकारिणी, वित्त सेवा सरकार का महत्वपूर्ण अंग- वित्त मंत्री
देहरादून: उत्तराखण्ड वित्त सेवा संघ का 10वाँ वार्षिक अधिवेशन देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल अकेता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अधिवेशन का शुभारंभ वित्त मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, निदेशक कोषागार दिनेश चंद्र लोहनी […]



