चमोली: दशोली ब्लॉक के हरमनी में शनिवार 30 जुलाई को बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कहा कि शिविर मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा हड्डी, नेत्र, क्षय रोग ईएनटी तथा गैर संचारी रोगों की जांच व निःशुल्क दवाइयां वितरित की जाएगी। कोविड की प्रिकॉशन डोज तथा बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया जाएगा। शिविर में अटल आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड या परिवार के किसी अन्य सदस्य का आयुष्मान कार्ड साथ लाना आवश्यक होगा। शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र वितरित करने के साथ साथ समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों के पेंशन फार्म भरे जाएंगे। एनएचएम एवं भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं नशामुक्ति के बारे में जानकारी दी जाएगी।
Related Articles
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में प्रदेश में युवा नीति के संबंध में बैठक आयोजित, अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून : प्रदेश की युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ प्रदेश में युवा नीति के संबंध में बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए बनाये जाने वाली युवा नीति के प्रस्ताव का अध्ययन आज की बैठक में किया […]
देहरादून में हुई घटना में युवाओं पर हुए दर्ज मुकदमे होंगे वापस, जानिए क्या बोले सीएम धामी..
गैरसैंण: राज्य की पंचम विधानसभा वर्ष 2023 हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अभिभाषण में कहा कि, मैं, सर्वप्रथम गैरसैंण क्षेत्र की कुलदेवी गंगा मईया के चरणों में शीश नवाता हूं। मैं, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी […]
मुख्यमंत्री धामी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में संभाला मोर्चा, भाजपा उम्मीदवार के लिए मांगे वोट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को बांद्रा पश्चिम विधानसभा (महाराष्ट्र) से भाजपा प्रत्याशी एडवोकेट आशिष शेलार के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य का रजत जयंती वर्ष शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं पारंपरिक पहाड़ी परिधान पहनकर आई हैं, […]