उत्तराखण्ड

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जोशीमठ में पालिका ने चलाया जागरुकता अभियान

जोशीमठ: नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर पालिका प्रशासन की ओर से नगर क्षेत्र में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौराना पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से पर्चे वितरित कर व्यापारियों व नगरवासियों को जागरुक किया गया।
पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने व्यापारियों और नगरवासियों से स्वच्छता को लेकर चलाई जा रही मुहीम में सहयोग देने की बात कही। कहा कि नगरवासियों और व्यापारियों के सहयोग से नगर को प्लास्टिक मुक्त स्वच्छ व सुंदर नगर बनाने के लिये पालिका की ओर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। अधिशासी अधिकारी भारत भूषण, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, अनिल कुमार, कृष्णा पंवार, जय प्रकाश भट्ट और संतोष सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share