जोशीमठ : कोतवाली जोशीमठ ने नगर क्षेत्र के औली में एक गोदाम से 22 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट सागरपुर सिटी थाना जनकपुरी निवासी उमेश कुमार पुत्र काली चरण जोशीमठ में सेना के निर्माण कार्य करता है। जिसके लिये उसके द्वारा औली में गोदाम किराये पर लिया गया है। बताया गया कि मुखबिर ने पुलिस को औली में बनाये गये गोदाम में अवैध शराब होने की सूचना दी। जिस पर पुलिस टीम व सीएमपी की संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी कर गोदाम से अवैध शराब बरामद कर कब्जे में ली गई। वहीं अभियुक्त को हिरासत में ले लिया है।
Related Articles
दुखद: सतोपंथ ट्रैकिंग में गए एक ट्रेकर की मौत
चमोली, 05 अक्टूबर। थाना बद्रीनाथ की सूचना पर SDRF ने संतोपथ मार्ग से एक ट्रेकर का शव बरामद किया है। शव को टीम ने स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थाना बद्रीनाथ द्वारा सूचना दी गई थी कि सतोपंथ मार्ग पर लक्ष्मीवन के पास थाने से लगभग 12 से 13 किमी दूर एक ट्रेकर की […]
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में विश्व पर्यावरण सप्ताह शुरू
गोपेश्वर : महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आगामी विश्व पर्यावरण दिवस मनाने हेतु निर्धारित थीम “मात्र एक पृथ्वी” के अंतर्गत आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में वनस्पति विज्ञान एवं भूविज्ञान के छात्र छात्राओं द्वारा महाविद्यालय परिसर में हरित कक्षा कक्ष चिह्नित किया गया। बता दें, कि […]
एयरटेल के 4जी सिम में इनेबल्ड है 5जी प्लस
देहरादून। भारती एयरटेल ने आज देहरादून में अपनी 5जी सेवाओं को शुरू करने की घोषणा की है। 5जी डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का उपयोग तब तक कर सकते हैं जब तक कि रोलआउट अधिक व्यापक न हो जाएं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड भारती एयरटेल के सीईओ सोवन […]



