चमोली : नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद कर लिए 12 जून को होने वाले उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यँहा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी पुष्पा पासवान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती और निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने नामांकन किया है, जबकि चौथे प्रत्याशी के रूप में नोटा भी रहेगा। निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह कुलाडी आवंटित की गई है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 12903 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिसमें 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता शामिल है। नगर क्षेत्र के सभी 18 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को 6 तथा 11 जून को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान हरे रंग के वैलेट पेपर पर होगा। अगामी 14 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Related Articles
खाई में गिरा वाहन 3 घायल 1 की मौत
दुर्घटना में घायल हुई लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू। देहरादून : उत्तरकाशी के नाकुरी में वाहन के खाई में गिरने से 3 लोग घायल हो गए हैं। जबकि दुर्घटना में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम में घायलों और मृतक के शव को रेस्क्यू लिया। जानकारी के […]
जब-जब मुसीबत में होती है जनता, तब-तब ग्राउण्ड जीरो में मौजूद रहते हैं मुख्यमंत्री धामी, हर बार आपदा में पुष्कर धामी ने खुद संभाला बचाव व राहत का मोर्चा, पीड़ितों की मद्द में झोंका पूरा सरकारी तंत्र
आपदा प्रबंधन से लेकर रेस्क्यू तक नहीं छोड़ी कोई कसर, पूरे सिस्टम को रखा एक्टिवेट जोशीमठ आपदा, सिलक्यारा टनल हादसा समेत तमाम आपदाओं में केन्द्र के साथ समन्यव बनाकर किया चुनौती का सामना देहरादून। उत्तराखण्ड में धामी सरकार बनने के बाद एक बडी तब्दीली आई है कि राज्य में कहीं भी आपदा आई हो, शासन-प्रशासन […]
सीएम धामी ने शहीद स्थल में राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को दी श्रद्धांजलि, कहा – शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार प्रयासरत
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुजफ्फरनगर, रामपुर तिराहा […]



