चमोली : नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में अध्यक्ष पद कर लिए 12 जून को होने वाले उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यँहा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रत्याशी पुष्पा पासवान, कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र लाल भारती और निर्दलीय प्रत्याशी सोहन लाल ने नामांकन किया है, जबकि चौथे प्रत्याशी के रूप में नोटा भी रहेगा। निर्दलीय प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह कुलाडी आवंटित की गई है। नगर पालिका परिषद गोपेश्वर में 12903 मतदाता नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। जिसमें 6580 पुरूष तथा 6323 महिला मतदाता शामिल है। नगर क्षेत्र के सभी 18 मतदेय स्थलों पर निर्वाचन को संपन्न कराने के लिए रिजर्व सहित 80 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्वाचन ड्यूटी में तैनात कार्मिकों को 6 तथा 11 जून को निर्वाचन प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतदान हरे रंग के वैलेट पेपर पर होगा। अगामी 14 जून को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में मतगणना संपन्न होने के साथ ही चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
Related Articles
केदारनाथ मंदिर विवाद पर ट्रस्ट का बयान – “दिल्ली में मंदिर बन रहा है, धाम नहीं, राजनीतिक लाभ के लिए विवाद खड़ा किया जा रहा है”
देहरादून : दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण को लेकर जो विवाद खड़ा किया जा रहा है उस पर श्री केदारनाथ धाम दिल्ली ट्रस्ट के द्वारा ये साफ किया गया कि दिल्ली में केदारनाथ धाम नहीं बनाया जा रहा बल्कि केदारनाथ मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। उसके बाद भी कुछ लोग इस मुद्दे […]
बीआरओ और लोनिवि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम मार्गों को दुरूस्त करें: एसीएस
एसीएस रतूड़ी ने प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अक्टूबर माह में आयेंगे पिथौरागढ़ भ्रमण पर देहरादून। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी पिथौरागढ़ भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। एसीएस राधा रतूड़ी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए […]
अशोक चक्र विजेता: शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री ने शहीद की प्रतिमा पर अर्पित किया पुष्प चक्र देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को ‘अशोक चक्र’ विजेता अमर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 15वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर कांडली देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचकर शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि […]




