गौचर : राजकीय शिक्षक संघ की ओर से शनिवार को गौचर में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ की ओर से जिला कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदीप भंडारी दूसरी बार जिलाध्यक्ष चुने गये। इस दौरान संघ का पुरुष उपाध्यक्ष डा. वृजमोहन सिंह रावत व महिला उपाध्यक्ष सीमा पुंडीर को चुना गया। इस दौरान प्रकाश चैहान को मंत्री, मोहन नेगी व मीनाक्षी सती संयुक्त मंत्री, बीरेंद सिंह नेगी व शर्मिला डिमरी संगठन मंत्री चुने गये। चुनाव में 1133 अध्यापक और अध्यापिकाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष वृजेश पंवार व मंत्री हेमंत पैन्युली के पर्यवेक्षण में संपन्न हुए। जिसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
Related Articles
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य: सीएम धामी
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के करटेन रेजर के मौके पर आज आईटीसी ने 5000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उत्तराखंड सरकार को दिया। महिन्द्रा हॉलीडेज एण्ड रिसोर्ट इण्डिया लिमिटेड के साथ 1000 करोड़ और ई-कुबेर के साथ 1600 करोड़ रुपए के निवेश का एमओयू किया गया। पहले ही दिन इतने बड़े निवेश प्रस्ताव पर सहमति यह […]
एमडीडीए उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई यूपीसीएल, उरेडा के अधिकारियों एवं बिल्डर एसोसिएशन की बैठक,. मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देगा प्राधिकरण
देहरादून: राज्य में मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को अधिकाधिक बढ़ावा देने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने अहम पहल की है। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बुधवार को इस सम्बंध में उरेडा, यूपीसीएल व बिल्डर एसोसिएशन के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जल्द इस मामले में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा […]
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में भक्तों का लगा तांता, घर से मंदिर तक कन्हैया-कन्हैया…
देहरादून: देशभर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। देवभूमि उत्तराखंड के मंदिरों में भी जगह-जगह विशेष आयोजन किये गये। प्रदेश के सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। इस विशेष दिन को और सुंदर बनाने के लिए विशेष इंतेजामात किए गये। इस मौके पर घर-घर में लीलाधर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति भाव […]


