उत्तराखण्ड धार्मिक मनोरंजन

चमोली के गांव और बाजारों में रामलीला आयोजन शुरू

चमोली : जिले के गांवों और बाजारों में रामलीला आयोजन शुरू हो गया है। जिससे यँहा माहौल भक्तिमय होने लगा है। जँहा जिले के कर्णप्रयाग और कुमेडा में रामलीला मंचन शुरू हो गया है। वंही गौचर में भी रामलीला आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

बता दें, पोखरी ब्लॉक के कुमेड़ा गांव में शुक्रवार को लीला मंचन के दौरान सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। मिथला नरेश जनक की बेटी ब्याहने की चिंता का रोचक दृश्य भाव और संवादों के माध्यम से मंचित किया गया।सीता स्वयंबर में शिवजी का विशाल एवं पवित्र शिव धनुष तोड़ने वाले श्रीराम का सीता ने वरण किया। वहीं दूसरी ओर शिव धनुष तोड़े जाने पर परशुराम और लक्ष्मण का संवाद काफी रोचक रहा। रामलीला मंचन में एक तरफ नन्ही उम्र की बालिकाओं का अभिनय तो दूसरी तरफ अस्सी साल के रावण के वयोवृद्ध पात्र का अभिनय को लोगों ने खूब सराहा।

इस मौके पर रामलीला समिति कुमेड़ा के अध्यक्ष मानविरेंद सिंह, कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह, ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह नेगी, तेजेंद्र सिंह नेगी, जगदीश सिंह नेगी, धर्म सिंह रावत, भास्कर बेंजवाल, जयकृत सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह नेगी, विजय सिंह नेगी, अजय सिंह कंडारी, तान सिंह नेगी सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share