चमोली: गौचर खेल मैदान में आयोजित स्व महेंद्र सिंह बिष्ट स्मृति फुटबॉल लीग 2022 के फाइनल मुकाबले में सरवन क्लब डांडाखाल ने रावल स्पोर्टिंग क्लब गौचर को 4-1 से पराजित कर जीत दर्ज कर ली है। फुटबाॅल लीग में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम को दस हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी से नवाजा गया। जबकि उपविजेता टीम टीम को पाँच हजार की नगर पुरस्कार राशि व ट्राफी प्रदान की गई। इस मौके पर डीपीसी सदस्य अनिल नेगी, राजीव चैहान, कमलकांत कांडपाल, हरीश मिश्रा, विपुल रावत, सोहन सिंह रावत, विनोद नेगी, संजीव चैहान, राजा खत्री, प्रवीण खत्री, अजय बिष्ट, संजय बहुगुणा, चैतन्य बिष्ट, नवीन रावत, रजत भंडारी और महावीर रावत आदि मौजूद थे।
Related Articles
सिल्क्यारा टनल में फंसे श्रमिक के घर जाकर परिजनों से मिले सीएम धामी, जल्द सभी श्रमिकों को सकुशल निकालने का दिया भरोषा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर भ्रमण के दौरान उत्तरकाशी के सिल्क्यारा टनल में फंसे टनकपुर के छीनिगोठ निवासी पुष्कर सिंह एरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले । मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे सभी श्रमिकों को जल्द सुरक्षित निकाला लिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिक […]
सीएम धामी ने ईजा- बैंणी महोत्सव में महिलाओं को किया सम्मानित, कहा – मातृ शक्ति के सहयोग से होगा राष्ट्र का संपूर्ण विकास
प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी : सीएम धामी आर्मी गेट से एमबीइंटर कॉलेज चौराहे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और छोलिया दल रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र महिला, पुरुषों के साथ ही भावी पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत और धरोहर हस्तांतरित करने का कार्य भी किया महोत्सव ने मातृशक्ति पर […]
जोशीमठ भूधंसाव को लेकर हुई उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक; पुनर्वास व विस्थापन हेतु डीएम ने किए 03 विकल्प प्रस्तुत
जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूधंसाव व भूस्खलन के सम्बन्ध में आज अपर मुख्य सचिव आनन्दवर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक हुई पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु जिलाधिकारी, चमोली द्वारा प्रस्तुत 03 विकल्प पुनर्वास एवं विस्थापन हेतु विकल्पों के सम्बन्ध में शासन स्तर पर मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रकरण प्रस्तुत किये जाने की समिति […]




