रुद्रप्रयाग: जिले के अगस्त्यमुनी में शनिवार को मंदाकिनी नदी के बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को महाविद्यालय विजयनगर अगस्त्यमुनी के छात्र सुमन पुत्र विनोद निवासी डांगी अगस्त्यमुनी और अंकुश रावत पुत्र पुष्कर सिंह निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनी मंदाकिनी में नहाने के दौरान अचानक बढे नदी के जल स्तर के चलते नदी के बीचोंबीच फंस गये। मामले की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की अगस्त्यमुनी पोस्ट से मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां रोप के सहारे टीम ने छात्रों को लाइव जैकेट पहनाकर सकुशल निकाल लिया है।
Related Articles
‘उम्मीद एक पहल’ के अन्तर्गत आर.बी.एल. बैंक के सहयोग से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने छात्राओं को बांटी साइकिल एवं स्कूल कीट
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज किशनपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “उम्मीद” एक पहल के अन्तर्गत आर.बी.एल. बैंक द्वारा आयोजित साइकिल वितरण एवं स्कूल कीट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सी.एस.आर के तहत 18 विभिन्न राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत ग्रामीण एवं निम्न आय […]
एसीएस रतूड़ी ने की मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के प्रगति की नियमित, निरन्तर व कड़ी समीक्षा की जाएगी देहरादून। एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी विभागों को स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं के सौ फीसदी पूरा होने तक घोषणाओं के कार्यों की नियमित, निरन्तर व […]
सात नई पिरुल ब्रिकेट्स यूनिट तैयार होंगी वनाग्नि सत्र से पहले, राज्य ने वनाग्नि प्रबंधन के लिए पांच साल की कार्ययोजना केंद्र सरकार के पास भेजी
देहरादून। वन विभाग आगामी वनाग्नि सत्र से पहले प्रदेश में सात नई पिरुल ब्रिकेट्स यूनिट तैयार कर देगा। इससे पिरुल एकत्रितकरण के जरिए वनाग्नि रोकथाम में मदद मिलेगी। इधर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर वन विभाग ने वनाग्नि रोकथाम के लिए पांच साल की योजना तैयार करते हुए, केंद्र सरकार के पास मंजूरी […]




