रुद्रप्रयाग: जिले के अगस्त्यमुनी में शनिवार को मंदाकिनी नदी के बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को महाविद्यालय विजयनगर अगस्त्यमुनी के छात्र सुमन पुत्र विनोद निवासी डांगी अगस्त्यमुनी और अंकुश रावत पुत्र पुष्कर सिंह निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनी मंदाकिनी में नहाने के दौरान अचानक बढे नदी के जल स्तर के चलते नदी के बीचोंबीच फंस गये। मामले की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की अगस्त्यमुनी पोस्ट से मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां रोप के सहारे टीम ने छात्रों को लाइव जैकेट पहनाकर सकुशल निकाल लिया है।
Related Articles
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पटना (बिहार) में नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए सम्मिलित
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध […]
योग को लेकर राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने की सरकार से मांग, पाठ्यक्रम में शामिल हो योग
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने योग को केंद्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम में शामिल करने की माँग को उठाया । भट्ट ने राज्यसभा में योग शिक्षा को केन्द्रीय पाठ्यक्रम में शामिल करने के संदर्भ में विशेष उल्लेख करते हुए अपने संबोधन में केंद्र सरकार से अपेक्षा की है कि भारत की […]
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा
आवसीय मानचित्रों के निस्तारण की प्रगति पर जताया संतोष सिटी पार्क में वरिष्ठ जनों एवं बच्चों के लिए निशुल्क रहेगा प्रवेश देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने शुक्रवार को प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवासीय नक्शों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष प्रकट किया। साथ ही […]




