उत्तराखण्ड

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर, विस्तार से जानिए सभी फैसले..

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को देहरादून सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक बेहद खास रही। बैठक में प्रदेश विकास और जनहित से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। इस बैठक में शहरी विकास, वन विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण, पुलिस समेत विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 30 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

बैठक में 6 सितंबर से 12 सितम्बर तक विधानसभा के मानसून सत्र के आयोजन को मंजूरी प्रदान की गई।

नगर पालिका नरेंद्रनगर के साथ ही नगर पंचायत कीर्तिनगर और रुद्रप्रयाग के सीमा विस्तार का निर्णय लिया गया। चमोली जिले के घाट और पिथौरागढ़ के मुनस्यारी को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत भीमताल को उच्चीकृत कर नगर पालिका बनाया गया है।

वन विभाग में सहायत संख्या अधिकारी के पद को समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण नियमवाली 2023 को मंजूरी दी गई है। इस निर्णय के बाद अब प्रभावितों को सहायता निधि में धनराशि बहुत तेजी से दी जाएगी। साधारण रूप से घायलों को 15 हजार, गंभीर रूप से घायलों को 01 लाख और जंगली जानवरों से संघर्ष से मृत्यु होने पर छह लाख सहायता राशि मिलेगी।

शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री उच्‍च शोध प्रोत्साहन योजना और देवभूमि उद्यमिता योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही माध्यमिक नियमावली में संशोधन को मंजूरी प्रदान की गई है।

बैठक में खेल विभाग की नई राजपत्रित नियमावली को मंजूरी प्रदान की गई। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति दी जाएगी। कुल 600 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। 2014 से लेकर अब तक अच्छा प्रदर्शन करने वाले 15-16 खिलाड़ियों को भी मौका दिया जाएगा।

आउट ऑफ टर्न के तहत पदक विजेताओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके लिए 6 विभागों में 2000से 5400 ग्रेड पे तक के 150 पद चयनित किए गए है।

परिवहन विभाग के तहत प्रतियोगिता परीक्षा शामिल होने वाले युवाओं को 50 प्रतिशत किराया की मिलेगी छूट

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर 800 एकड़ से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।

The post उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर मुहर, विस्तार से जानिए सभी फैसले.. first appeared on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share