चमोली : नारायणबगड़ के खैनोली गांव में बज्रपात की चपेट में आन से एक काश्तकार की 12 बकरियां मर गई है। जबकि 6 बकरियां घायल हो गयी हैं। काश्तकार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। बता दें कि पडेरा, नंदप्रयाग, नंदानगर गांव निवासी खिलाफ सिंह पुत्र गब्बर सिंह नारायणबगड़ के खैनोली गांव के खांखर देवता मन्दिर क्षेत्र में बकरियां चराने गया था। जहां भारी बारिश के बीच हुए ब्रजपात की चपेट में आने से उसकी 12 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि 6 घायल हो गयी। खिलाफ सिंह ने बताया कि बकरियां से कुछ दूरी पर होने से वे बालबाल बच गये। लेकिन उन्हें खासा नुकसान हो गया है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य भागिरथी देवी, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह व देवराज रावत ने प्रशासन से काश्तकार की मदद की मांग की है।
Related Articles
राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार, 100 से अधिक स्थानों पर मौजूद हैलीपैड के जरिए हवाई यातायात का मजबूत नेटवर्क तैयार
देहरादून। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण राज्य में दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार राज्य में हवाई सेवाओं के लिए मजबूत बुनियादी सेवाएं जुटा रही है। इसी क्रम में बीते दो साल में राज्य में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुके हैं। जबकि छह अन्य स्थानों पर हेलीपोर्ट का निर्माण प्रगति […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया चेन्नई रोड शो में प्रतिभाग, कहा – उत्तराखंड और तमिल संगमम को आगे बढ़ाया जाएगा
चेन्नई: उत्तराखण्ड में आगामी दिसंबर माह में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर गुरुवार को चेन्नई में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान विभिन्न सेक्टर्स से जुड़े निवेशकों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री धामी के साथ चेन्नई रोड शो में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज […]
डोला-पालकी आंदोलन के सूत्रधार रहे हैं जयानन्द भारतीय: महाराज
देहरादून। डोला-पालकी आन्दोनल के ध्वजवाहक महान् स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाज सुधारक स्व० जयानन्द भारतीय गढ़वाल में अंग्रेजों और प्रतिक्रियावादियों के लिए एक बड़ी चुनौती थे। उन्होने शिल्पकारों को भूमि अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन किया और एक जातिविहीन समाज की स्थापना के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, […]




