चमोली: संकुल देवर-खडोरा की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिंघराण में किया गया। प्रतियोगिताओं में आयोजित स्पार्धाओं में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो व कब्बडी में सरस्वती शिशु मन्दिर के भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही मानचित्र में आर्यन, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निष्ठा, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं अब ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
Related Articles
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में AI को लेकर दो दिवसीय सम्मेलन का हुआ आयोजन, देश दुनिया की प्रगति में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सबसे प्रगतिशील टूल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के काॅलेज ऑफ नर्सिंग की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कृत्रिम बुद्धि का शैक्षणिक शोध में योगदान विषय पर आयोजित सम्मेलन में विषय विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। सम्मेलन का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटैलीजेंस का उपयोग का शैक्षणिक शोध में योगदान की उपयोगिता को […]
बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के टैलेंट हंट को जज करने पहुंचेंगे “राहुल रॉय”
16 दिसंबर को होगा टैलेंट हंट का ग्रैंड फिनाले देहरादून। बॉलीवुड एक्टिंग स्कूल ऑफ़ आर्ट्स की ओर से लिए गये ऑडिशंस में 300 से भी अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर चुके हैं। जिसमें से कुछ चयनित के बीच अब ग्रैंड फिनाले का आयोजन आगामी 16 दिसंबर को होने जा रहा है। ग्रैंड फिनाले को जज करने […]
स्वास्थ्य सेवा से जुडे चिकित्सकीय उपकरणों के लिए सांसद अनिल बलूनी ने उठाया बड़ा कदम, सांसद निधि से दूरस्थ जनपद के लिए 35 लाख देने का ऐलान
देहरादून। उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के चिकित्सालय कर्णप्रयाग ब्लड बैंक व अन्य स्वास्थ्य सेवा से जुडे चिकित्सकिय उपकरणों के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से एनेस्थीसिया वर्क कर्णप्रयाग अस्पताल के लिये 16 लाख रुपये, व ब्लड बैंक रेफ्रिजरेटर कर्णप्रयाग अस्पताल के लिए 5 लाख रुपये , व महिलाओं के बेस […]




