पोखरी : विहीप व बजरंग दल की चमोली इकाई की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की पोखरी इकाई की नई कार्यकारणी का गठन कर सुभाष रावत को प्रखंड के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि देवेंद्र पंत को संयोजक, शुभम राणा को विद्यार्थी प्रमुख, अंकित भंडारी व सुरवीर भंडारी को सह संयोजक व अंकित चैधरी को विद्यार्थी सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक की अध्यक्षता परिषद के विभाग मंत्री पवन राठौर ने की। उन्होंने कहा कि परिषद की ओर से जनपद में हिन्दुत्व की रक्षा के लिये चलाये जा रहे अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर परिषद के जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण भी मौजूद थे।
Related Articles
चमोलीः बस से टकराया यात्री वाहन टला बड़ा हादसा
बस से न टकराता वाहन तो गिरता खाई में। जोशीमठः बद्रीनाथ हाइवे पर बृहस्पतिवार शाम को हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के गुरदासपुर के तीर्थयात्रियों का वाहन हेलंंग में एक बस से टकरा गया। जिससे ट्रैंपो ट्रेवलर में सवार 1 व्यक्ति जँहा घायल हो गया। वंही 13 लोग चोटिल हो गए हैं। […]
15 लाख की अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ट्रक के रखी 230 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी। रुद्रपुर : उधमसिंहनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान कर तहत 15 लाख कीमत की 230 पेटी अंग्रेजी शराब सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना केलाखेडा पुलिस की ओर से […]
उपचुनावों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने पूरी की तैयारी, ADG LO ने दिए निर्देश, अभी तक हुई ये कार्यवाई..
देहरादून: ए0पी0 अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था/राज्य पुलिस नोडल अधिकारी, निर्वाचन, उत्तराखण्ड द्वारा शुक्रवार को जनपद चमोली की 04-बद्रीनाथ तथा जनपद हरिद्वार की 33-मंगलौर विधानसभा उप निर्वाचन- 2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारी चमोली व हरिद्वार के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग की गयी। वीडियो कांन्फ्रेसिंग […]


