चमोली : जिले में प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसे लेकर जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी किया गया है। जिसके तहत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 7 जून को थराली, 5 जुलाई को चमोली, 6 सितम्बर को जोशीमठ, 4 अक्टूबर को कर्णप्रयाग, 1 नवम्बर को घाट तथा 6 दिसम्बर को नारायणबगड में तहसील दिवस व बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ग्रामीणों की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विभागीय स्टॉल के माध्यम से दी जाएगी। जिस हेतु सभी ळ जनपद स्तरीय अधिकारियों को सम्पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचने के निर्देश दिये गए हैं।
Related Articles
एमडीडीए उपाध्यक्ष ने अधिकारियों और कर्मचारियों संग मनाई होली, कहा – होली रंगों, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व
देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी, आईएएस ने बुधवार को एमडीडीए अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर प्राधिकरण परिसर में रंगों की खूबसूरत छटा बिखरी रही। तिवारी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में […]
आपदा के समय स्वास्थ्य सेवा, इमरजेंसी सुविधाओं को बहाल करने पर हुआ मंथन
देहरादून। आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तर के सबसे बड़े सम्मेलनों में से एक 6वाँ विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन के दूसरे दिन के पहले सत्र में इको- डिजास्टर एवं रिस्क रिडक्शन के ऊपर बात की गई, वही दूसरे सेशन में ” राष्ट्रीय एवं वैश्विक जन स्वास्थ्य एमरजैंसी एंड डिजास्टर रिस्पांस के ऊपर रखा गया था। जिसमें लोगों […]
सीएम धामी ने दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के दिए निर्देश, परिवहन निगम अलर्ट मोड पर कर रहा बसों का प्रबंधन
देहरादून : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में ग्रैप-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) पॉलिसी लागू होने के कारण, दिल्ली में वाहनों के प्रवेश में आ रही दिक्कतों को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड परिवहन निगम को इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए हैँ। इसके बाद परिवहन निगम, बसों […]




