देहरादून : केदारनाथ की यात्रा पर तीर्थ यात्रियों की बढ़ती सँख्या को देख यँहा हैली सेवाओं में ठगी के मामले सामने आने लगे हैं। यँहा रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में अभी तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ठगों की तलाश कर रही है लेकिन रुद्रप्रयाग पुलिस ने केदारनाथ धाम आने वाले यात्रियों से अपील है कि, ऐसे किसी भी प्रलोभन में न आयें जो आपको झांसा दे कि, वह हैलीकॉप्टर के टिकट करा देगा। इस बार ऑनलाइन टिकटों की जिम्मेदारी गढ़वाल मंडल विकास निगम को दी गई है और आप http://heliservices.uk.gov.in लिंक पर टिकट के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। अन्य किसी भी लिंक या किसी भी हैलीसेवा कम्पनी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुकिंग नहीं की जा सकती है। यदि किसी भी प्रकार की ठगी के शिकार हो गये हों तो तुरन्त नजदीकी पुलिस स्टेशन पर जाकर अपनी शिकायत दें या साइबर क्राइम हैल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
Related Articles
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की समीक्षा बैठक, सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण : बंशीधर तिवारी
देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने गुरुवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 सहित प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए इसकी प्रगति पर संतोष प्रकट किया। हालांकि, उपाध्यक्ष ने 1905 […]
जल जीवन मिशन को लेकर डीएम ने प्रगति समीक्षा, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
चमोली: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को क्लेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत संचालित कार्यो की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत द्वितीय चरण के लिए स्वीकृत योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रथम चरण के कार्य […]
सोनप्रयाग पार्किंग में ओवर रेटिंग के आरोपों के जांच के डीएम ने दिये निर्देश
रुद्रप्रयाग। जिला प्रशासन को सोनप्रयाग जीके इंटरप्राइजेज द्वारा संचालित पार्किंग में ओवर रेटिंग करते हुए अतिरिक्त शुल्क वसूले जाने की शिकायत पर डीएम डा. सौरभ गहरवार ने जांच के निर्देश दिये हैं। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पूरे मामले की जांच करेंगे। यदि जांच में संबंधित पार्किंग संचालक द्वारा अतिरिक्त धनराशि की वसूली करने की […]



