गोपेश्वर: नगर व्यापार मंडल नगर में जीएसटी सर्वे का विरोध कर राज्य कर कार्यालय में तालाबंदी कर जीएसटी का पुतला फूंका। व्यापारियों ने सरकार से शीघ्र जीएसटी सर्वे प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल गोपेश्वर के अध्यक्ष अनूप पुरोहित व महामंत्री आयुष चैहान का कहना है कि जहां दो वर्षों से व्यापारी कोरोना के चलते आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। वहीं जीएसटी सर्वे के नाम पर सरकार की ओर से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र प्रक्रिया पर रोक न लगाये जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर स्वर्णकार संगठन अध्यक्ष अजय शाह, पीयूष विश्नोई, अरविंद रावत, भूपेंद्र, उमेश राणा, राशिद, तनवीर अहमद, राजीव सोनी, गजेंद्र रावत, जगमोहन सिंह रावत, राकेश सती, दिनेश सती, संदीप झिंक्वाण, जयवीर सिंह आदि मौजूद थे।
Related Articles
सीएम धामी की सौगात का असर, 5 लाख लोगों को मिल रहा है लाभ, 15 करोड़ की मिल रही है सब्सिडी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्णायक नेतृत्व एवं सचिव (ऊर्जा) के मार्गदर्शन में यूपीसीएल द्वारा उपभोक्ताओं को न्यूनतम दर पर सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रदान करने हेतु नित-प्रतिदिन प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सितम्बर माह में मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, द्वारा अपने जन्मदिवस के सुअवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के गरीब उपभोक्ताओं को विद्युत […]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन पर किया दुःख व्यक्त
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामोजी फ़िल्म सिटी के संस्थापक और ETV नेटवर्क के प्रमुख रामोजी राव जी के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। The post मुख्यमंत्री […]
बादल फटने से 50 बकरियों की मौत
बुग्याल क्षेत्र में चरान चुगान के दौरान हुआ हादसा, राजस्व टीम पहुंची घटना स्थल। उत्तरकाशी : जिले के मोरी ब्लाक में गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के चांगशील बुग्याल में आधी रात भारी बारिश के दौरान बादल फटने से करीब 50 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत खबर है। उत्तरकाशी जिले के मोरी […]