चमोली : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के गौचर पड़ाव के व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन से गौचर खेल मैदान में स्थानीय लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने मामले में पुलिस चैकी गौचर में ज्ञापन दिया है। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल का कहना है कि पार्किंग की कमी के चलते यात्रा सीजन को देखते हुऐ मेला मैदान के एक हिस्से में अस्थाई पार्किंग बनाये जाने से हाईवे पर वाहनों के खड़े होने की समस्या से जहां निजात मिल सकेगी। वहीं नगर में जाम की समस्या का भी समाधान हो सकेगा। कहा गौचर मुख्य बाजार में जाम के कारण अक्सर स्कूली बच्चों, राहगीरों सहित व्यापारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
Related Articles
मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित, 67.35 करोड़ की धनराशि का किया गया अनुमोदन
हरिद्वार: जनपद प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में जिला योजना समिति की बैठक आयोजित की गई। समिति द्वारा जिला योजना में वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु जनपद के लिए कुल प्रस्तावित परिव्यय 67.35 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन किया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ […]
पाक-ए-रमजान महीने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की सेवाओं का सम्मान, डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड ने किया सम्मानित
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सा अधीक्षक सहित न्यूरो सर्जन डाॅ पंकज अरोड़ा, डाॅ अजीत तिवारी एवम डाॅ साहिल महाजन को किया सम्मानित देहरादून। डब्ल्यू एमएफ मानवाधिकार महासंघ उत्तराखण्ड ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को रमजान ए पाक एवम् नेक महीने में सम्मानित किया। महासंघ की ओर से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ […]
राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर की पूजा अर्चना, राज्य और देश की सुख समृद्धि की कामना की
चमोली : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.)मंगलवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर विशेष पूजा में प्रतिभाग किया। यहां उन्होंने देश और राज्य की सुख समृद्धि की कामना की। राज्यपाल ने करीब 1 घंटे का समय धाम में व्यतीत किया। राज्यपाल महोदय अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः […]




