उत्तराखण्ड

सुवाखोली मसूरी मार्ग में चार सौ मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत

गहरी खाई में

देहरादून। सुवाखोली-मसूरी मार्ग पर बाटाघाट पुलिस चौकी से 5-6 किमी आगे एक कार अनियंत्रित होने से लगभग 400 मीटर गहरी खाई में गिर गयी। कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

https://doondiary.com/wp-admin/post.php?post=11941&action=edit

जानकारी के अनुसार आज शाम के समय एसडीआरएफ को कार के खाई में गिरने की सूचना मिली। जिस पर सहस्रधारा पोस्ट से हेड कांस्टेबल सुशील कुमार अपनी रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

खाई में गिरी कार में तीन लोग सवार थे जो उत्तरकाशी की ओर जा रहे थे। परन्तु रास्ते में कार अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। कार में सवार 03 लोगों में से 01 सवार गंभीर घायल हो गया था जबकि 02 की मृत्यु हो गयी थी।

https://www.jagran.com/uttarakhand/dehradun-city-four-tourist-killed-as-car-rolldown-in-ditch-at-mussoorie-19294449.html

गहरी खाई से शव निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया:

स्थानीय पुलिस द्वारा एक युवक को घायल अवस्था तथा महिला के शव को पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर अंधेरे में खाई में उतरी। खाई में टीम को एक पुरुष के शव दिखाई दिया। जिसे खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।

https://www.amarujala.com/dehradun/dehradun-news-car-accident-in-mussoorie-one-died-three-injured

इस दुर्घटना में मयंक नौटियाल (26) पुत्र विवेकानंद नौटियाल निवासी धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि संदीप उनियाल (48) पुत्र प्यारे लाल निवासी- उनियाल गांव, टिहरी गढ़वाल और रेशमी नौटियाल पत्नी विवेकानंद नौटियाल, निवासी- धनारी, धारकोट, उत्तरकाशी की मौत हो गयी।

https://doondiary.com/wp-admin/post.php?post=13369&action=edit

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share