बद्रीनाथ (महादीप पंवार) : बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रकियाओं के तहत पांडुकेश्वर से भगवान उद्धव व कुबेर जी की डोली के साथ शंकराचार्य गद्दी व गाड़ू तेल कलश यात्रा बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। डोलियों के धाम में पहुंचते ही बद्रीशपुरी बदरी विशाल के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। धाम में भारतीय सेना के बैंड की धुनों के साथ देव डोलियों के धाम में पहुंचने पर चहल पहल बढ़ गयी है। बता दें 8 मई याने रविवार को प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ मन्दिर के कपाट ग्रीष्मकाल के लिये खोल दिये जायेंगे। इस मौके पर रावल ईश्वर प्रसाद नम्बूदरी व धर्माधिकारी भुवन उनियाल सहित सैंकड़ों भक्त के साथ धाम पहुंच गए हैं।
Related Articles
कार्यों में तेजी लाने को सचिव स्तर पर सप्ताह में दो बार हो बैठक: संधु
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने बुधवार को सचिवालय में पूँजी निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना 2023- 24 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कार्यों में तेज़ी लाने के लिए सचिव स्तर पर सप्ताह में 2 बार बैठक कर समीक्षा किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने […]
शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सार्वजनिक संपत्ति और सौन्दर्यीकरण कार्यों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : बंशीधर तिवारी
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई देहरादून: देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की […]
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
उत्तरकाशी: गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सहित जनपद उत्तरकाशी में हो रहे विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सीमांत क्षेत्रों के सुदृढ़ विकास, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और […]




