चमोली : जिले के सिरोली गांव में रविवार को पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी राजपाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरीता देवी रविवार को गांव के समीप के जंगल में घास लेने गई थी। जहां अचानक पहाड़ी से गिरा पत्थर उसके सिर पर जा लगा। जिससे सरिता घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन व ग्रामीण उसे घायल आवस्था में जिला चिकित्सालय लाये। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सरिता गांव में आशा कार्यकत्री के पद पर भी कार्यरत थी।
Related Articles
पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने डीजीपी दीपम सेठ से की शिष्टाचार भेंट, जनजागरूकता में पुलिस को सहयोग करेगा PRSI
ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान, सड़क सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस कृतसंकल्प, जनसहभागिता भी जरूरी : डीजीपी देहरादून : पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने आज उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ से शिष्टाचार भेंट की। बैठक के दौरान “ड्रग्स फ्री उत्तराखंड” अभियान को प्रभावी बनाने, सड़क दुर्घटनाओं की […]
चारधाम यात्रा: 5414 दर्शनार्थियों ने किए चारधाम के दर्शन
उत्तराखण्ड चारधाम देवस्थानम् प्रबंधन बोर्ड के अनुसार चारधामों में आज तीर्थयात्रियों/ दर्शनार्थियों की संख्या (1) श्री बदरीनाथ धाम -1412 (2) श्री केदारनाथ धाम -2788 ( हेली यात्री सहित) (3) श्री गंगोत्री धाम- 556 (4) श्री यमुनोत्री धाम- 658 कुल दर्शनार्थियों की संख्या – 5414 18 सितंबर से 9 अक्टूबर तक चारधाम पहुंचे संपूर्ण तीर्थ यात्रियों […]
CM धामी ने कुंडहित, झारखण्ड में आयोजित “परिवर्तन सभा” को किया संबोधित, भारी बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री धामी को सुनने पहुंचे लोग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कुंडहित, जामताड़ा, झारखण्ड ( नाला विधानसभा क्षेत्र) में आयोजित “परिवर्तन सभा” में प्रतिभाग किया। हजारों की संख्या में आए लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वो बाबा बद्री-केदार की पावन भूमि उत्तराखंड से सभी के बीच में पधारे हैं। उन्होंने कहा कुंडहित क्षेत्र की […]




