चमोली: संकुल देवर-खडोरा की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज माणा घिंघराण में किया गया। प्रतियोगिताओं में आयोजित स्पार्धाओं में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। प्राथमिक बालक वर्ग खो-खो व कब्बडी में सरस्वती शिशु मन्दिर के भैयाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वही मानचित्र में आर्यन, बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निष्ठा, बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं अब ब्लाॅक स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
Related Articles
बकायेदारों से ऋण वसूलने को अभियान चलायें: धन सिंह
देहरादून। सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह रावत ने आज वर्चुअल माध्यम से सभी राज्य सहकारी बैंक के एमडी और जिलों के सचिव/महाप्रबंधक को निर्देश दिये कि एनपीए वसूली में सख्ती बरती जाये। जिन्होंने एनपीए ऋण जमा नहीं किया है, उनसे वसूली के लिए अभियान चलाया जाए। समीक्षा बैठक में सहकारिता सचिव डॉ वीबीआरसी पुरुषोत्तम ने निबंधक […]
मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की धनराशि
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बेसहारा एवं बेघर लोगों को सर्दी से बचाव की कारगर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के अधिकारियों को दिए थे निर्देश। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिछले मंगलवार को देर सायं देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण के साथ आईएसबीटी के समीप स्थित मलिन बस्ती में रह रहे लोगो का […]
उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रूपए का बजट किया प्रस्तुत
उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए 89,230.07 करोड़ रूपए का बजट प्रस्तुत किया गया है जो कि पिछले वर्ष से 15.27 प्रतिशत अधिक है। स्वास्थ्य और शिक्षा स्वास्थ्य और शिक्षा पर कुल प्रावधान 15,376 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 1010 करोड़, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना में 500 करोड़, […]




