चमोली : नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहां वर्ष 2022-23 के लिये बाल संसद की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अनिल नेगी को बाल संसद का अध्यक्ष चुना गया। जबकि आशना उपाध्यक्ष, वैभवी मंत्री, उत्कर्ष सह मंत्री पद के लिये चयन किया गया। दिया अनुशासन प्रमुख, गौरव सह प्रमुख, नीलम व ईशिता वंदना प्रमुख, आयुष भारती चिकित्सा प्रमुख, सचेंद्र पंवार प्रतियोगिता प्रमुख व योगेंद्र व आर्यन को अतिथि सत्कार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने चयनित पदाधिकारियों को उनके अधिकार व दायित्वों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के सदस्य गंगा दत्त जोशी, आशा देवी, ऊषा रावत, आशा, रेखा, संतोषी, गीता, कुसुम, विशेश्वरी देवी, देवेन्द्र सिंह रावत व संध्या आर्य आदि मौजूद थे।
Related Articles
ऑपरेशन अजय के अंतर्गत इजरायल से लौटे उत्तराखण्डियों के लिए उत्तराखंड सदन दिल्ली में विशेष व्यवस्थाएं, नागरिकों ने सरकार को कहा धन्यवाद
आज प्रातः 5.50 बजे Operation Ajay के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया। इसमें उत्तराखंड के दो नागरिक- आरती जोशी और आयुष मेहरा- को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। उनके सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ […]
मुख्य सचिव ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की
देहरादून : मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार पोर्टल पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों का अध्ययन कर अपने प्रदेश में भी लागू किया […]
सीएम धामी ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा – Apnu Uttarakhand
देहरादून और उसके आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार रात हुई मूसलधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। सहस्रधारा के निकट कारलीगढ़ क्षेत्र में अतिवृष्टि से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। मालदेवता क्षेत्र में नदी के उफान के कारण सड़कें, पुल और पुश्ते बह गए, जबकि रिस्पना और बिंदाल नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई […]



