चमोली : नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहां वर्ष 2022-23 के लिये बाल संसद की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अनिल नेगी को बाल संसद का अध्यक्ष चुना गया। जबकि आशना उपाध्यक्ष, वैभवी मंत्री, उत्कर्ष सह मंत्री पद के लिये चयन किया गया। दिया अनुशासन प्रमुख, गौरव सह प्रमुख, नीलम व ईशिता वंदना प्रमुख, आयुष भारती चिकित्सा प्रमुख, सचेंद्र पंवार प्रतियोगिता प्रमुख व योगेंद्र व आर्यन को अतिथि सत्कार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने चयनित पदाधिकारियों को उनके अधिकार व दायित्वों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के सदस्य गंगा दत्त जोशी, आशा देवी, ऊषा रावत, आशा, रेखा, संतोषी, गीता, कुसुम, विशेश्वरी देवी, देवेन्द्र सिंह रावत व संध्या आर्य आदि मौजूद थे।
Related Articles
कोरोना: केंद्र सरकार ने जारी की सूची, उत्तराखंड के ये जिले हॉटस्पॉट सूची में
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद बुधवार को गाइडलाइन जारी की गई। वहीं अब कोरोना वायरस के खतरे को मापने के लिए देश के जिलों को तीन ज़ोन में बांटा गया है। इन जोन में ये बताया गया है कि कौन-सा जिला कोरोना वायरस […]
गणतंत्र दिवस परेड में आकर्षण का केन्द्र होगी सूचना विभाग की झांकी, ‘‘विकसित उत्तराखण्ड‘‘ की थीम पर की है तैयार
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का है। देवभूमि उत्तराखण्ड में विकसित भारत के अन्तर्गत कई लाख करोड़ की विकास परियोजनाओं के कार्य जैसे ऑल वेदर रोड़, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन, होम स्टे, रोप-वे आदि पर तेजी से कार्य किया जा रहा है तथा पारम्परिक अनाजों का भी पर्याप्त […]
हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक, बनभूलपुरा में लगा कर्फ्यू, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश
अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध निर्माण को हटाये जाने के दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों एवं कार्मिकों पर हुए हमले तथा क्षेत्र में अशान्ति फैलाने की घटना को गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र […]



