चमोली : खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से पोखरी बैण्ड व हल्दापानी के स्थानीय दुग्ध विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध की गुणवत्ता लैक्टोमीटर पर मापी गयी, मानक 28 से कम गुणवत्ता पाये जाने पर दो दुग्ध विक्रेताओं को सुधार हेतु नोटिस तथा तीन दूध विक्रेताओ के पास फूड लाइसंेस नही पाये जाने पर नोटिस के साथ साथ एक सप्ताह में जबाब माँगा गया। इसके साथ ही हल्दापानी एवं लॉ कालेज गोपेश्वर के पास स्थानीय किराना दुकानों का निरीक्षण कर चार खाद्य कारोबारियों के पास फुड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नोटिस निर्गत किये गये। समस्त दुग्ध स्वामियों को दूध की गुणवत्ता बनाये रखने व उसमे सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। वही स्थानीय खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय तथा फूड लाइसेंस डिस्प्लेबोर्ड में लगाने हेतु निर्देश दिए गए।
Related Articles
सीएम धामी ने अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, साढ़े तीन वर्षों में सरकारी सेवा में नियुक्ति पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या हुई तेईस हजार
देहरादून। उच्च शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदोंं पर नियुक्त 139 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के राज्य सरकार के विकल्प रहित संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्धता एवं ईमानदारी […]
अग्नि शमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की तत्परता से बची युवक की जान
चमोली : गोपेश्वर में अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की तत्परता और सूझबूझ ने पार्क में बेहोश पड़े एक युवक की जान बचा ली है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम कुछ बच्चों ने अग्निशमन विभाग के कार्यालय में आकर बताया कि जीरो बैंड पर बने गौरा देवी पार्क में एक युवक बेहोशी की […]
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में कैंसर के कारकों और बचाव पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी, स्तन कैंसर जागरूकता माह अक्टूबर 2023 महिलाओं को जागरूक करके ही स्तन कैंसर से बचाव संभव: डॉ. नीलकमल कुमार
देहरादून: विश्व स्तर पर महिलाओं में स्तन कैंसर सबसे आम घातक बीमारी है। 1990 के दशक में भारत में स्तन कैंसर, कैंसर की सूची में, चौथे स्थान पर था जबकि अब यह पहले स्थान पर आ चुका है। यूं कहें तो यह कैंसर पुरूष और महिलाओं दोनों को हो सकता है ;99 प्रतिशत महिला 1प्रतिशत […]



