चमोली : खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से पोखरी बैण्ड व हल्दापानी के स्थानीय दुग्ध विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध की गुणवत्ता लैक्टोमीटर पर मापी गयी, मानक 28 से कम गुणवत्ता पाये जाने पर दो दुग्ध विक्रेताओं को सुधार हेतु नोटिस तथा तीन दूध विक्रेताओ के पास फूड लाइसंेस नही पाये जाने पर नोटिस के साथ साथ एक सप्ताह में जबाब माँगा गया। इसके साथ ही हल्दापानी एवं लॉ कालेज गोपेश्वर के पास स्थानीय किराना दुकानों का निरीक्षण कर चार खाद्य कारोबारियों के पास फुड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नोटिस निर्गत किये गये। समस्त दुग्ध स्वामियों को दूध की गुणवत्ता बनाये रखने व उसमे सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। वही स्थानीय खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय तथा फूड लाइसेंस डिस्प्लेबोर्ड में लगाने हेतु निर्देश दिए गए।
Related Articles
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने न्यायालयों में लंबित सरकारी मामलों की प्रभावी पैरवी को लेकर की समीक्षा बैठक
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने न्यायालयों में चल रहे सरकारी मामलों की बेहतर पैरवी के लिए विभाग, सरकार और सरकारी अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए अपने सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों एवं सरकारी अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि जिन विभागों के अधिकतम मामले न्यायालयों […]
उत्तराखंड: पटरी से उतरा ट्रेन का इंजन, टला बड़ा हादसा.. VIDEO
देहरादून: देहरादून रेलवे स्टेशन पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब एक ट्रेन का इंजन अजानक पटरी से उतर गया। इंजन के पटरी के उतरने की वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुई। इसी वजह से कई ट्रेन लेट भी हो गई थी। […]
सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई की पुण्य तिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। The post सीएम धामी ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि first appeared on Bharatjan Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Breaking News, Latest Khabar.




