रुद्रप्रयाग: जिले के अगस्त्यमुनी में शनिवार को मंदाकिनी नदी के बहाव में फंसे दो युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को महाविद्यालय विजयनगर अगस्त्यमुनी के छात्र सुमन पुत्र विनोद निवासी डांगी अगस्त्यमुनी और अंकुश रावत पुत्र पुष्कर सिंह निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनी मंदाकिनी में नहाने के दौरान अचानक बढे नदी के जल स्तर के चलते नदी के बीचोंबीच फंस गये। मामले की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की अगस्त्यमुनी पोस्ट से मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी टीम के साथ मौके पर पहुंची। जहां रोप के सहारे टीम ने छात्रों को लाइव जैकेट पहनाकर सकुशल निकाल लिया है।
Related Articles
दीपावली से पहले 1400 एलटी और 2100 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती का तोहफा
दीपावली से पहले उत्तराखंड के युवाओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। एलटी (सहायक अध्यापक) भर्ती परीक्षा पर हाई कोर्ट की ओर से लगाई गई रोक अब हटा दी गई है, जिससे चयनित 1400 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने […]
1971 के जांबाजों के परिजनों को एनसीसी निदेशालय ने किया सम्मानित
संवाददाता देहरादून,08 दिसंबर। भारत-पाक युद्ध के जांबाजों के परिजनों को आज एनसीसी निदेशालय द्वारा सम्मानित किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आज ननूरखेड़ा स्थित एनसीसी निदेशालय आज इस सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदित हो कि आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत दो कार्यक्रमों का संस्कृतियों का महासंगम एवं विजय […]
सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई यूआईआईडीबी की पहली बोर्ड बैठक, 10 करोड के प्रारम्भिक कॉरपस कोष के गठन को मंजूरी
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड (यू.आई.आई.डी.बी.) की पहली बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विनय शंकर पाण्डे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में बोर्ड एवं कार्य समिति […]




