गोपेश्वर : उत्तराखंड परिषदीय परीक्षाओं के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी हुवा। जिसमें विद्यालय सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के 8 छात्र छात्राओं ने राज्य सूची में अपना स्थान बनाया। इंटरमीडिएट में अंशुल बहगुणा ने सम्पूर्ण उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया । इंटरमीडिएट में ही विद्यालय के अमन बिष्ट ने 9वां, अभिषेक फर्सवाण ने 11वां आदित्य ने 20वां तथा अनुज गौड़ ने 24वां स्थान प्राप्त किया । वहीं हाइस्कूल परीक्षाओं में विद्यालय की छात्रा निधि खनेड़ा ने राज्य में 9वां दिया पुरोहित ने 16वां तथा भूमि शाह ने 21वां स्थान प्राप्त किया । बच्चों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों तथा अभिभावकों को दिया।
Related Articles
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी संग उत्तराखंड में सहकारिता, आपदा प्रबंधन, गृह विभाग, वाइब्रेंट विलेज की समीक्षा की; लिए गए कई अहम निर्णय..
केंद्रीय गृह मंत्री ने राज्य के समस्त 670 पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर खोलने, जनऔषधि केंद्र खोलने को लेकर दिए निर्देश देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान कई अहम निर्णय लिए गए। केंद्रीय गृह मंत्री […]
लौहपुरूष सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देहरादून। राजपुर रोड विधायक खजानदास ने लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 74वीं पुण्यतिथि पर पटेल पार्क देहरादून में पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक खजानदास ने कहा कि लौह पुरूष पटेल बैरिस्टर के साथ-साथ एक कुशल राजनेता व भारतीय स्वतन्त्रता के लिये सघर्ष करने वाले प्रमुख नेता […]
परिसंपत्तियों पर कब्जा रोकने को पोर्टल और मोबाइल ऐप से रखी जायेगी नजर: संधु
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में विभिन्न विभागों की परिसम्पत्तियों एवं भूमि पर अतिक्रमण रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी, अर्द्ध सरकारी, सार्वजनिक निगमों, ग्राम सभाओं आदि की परिसम्पत्तियों पर कब्जा रोकने के लिए पोर्टल और […]




