चमोली: जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर सोमवार को एक कार सड़क पर पलट की गई। जिससे कार में सवार चालक घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। घायल ग्वालदम निवासी आलम सिंह ने बताया कि वह गैरसैंण से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नौली गांव के समीप उसकी अचानक आंख लगने के चलते कार सड़क पर पलट गई। जिससे आलम सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
Related Articles
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में शीतलहर से बचाव हेतु विभिन्न जनपदों के लिए स्वीकृत की 1.35 करोड की धनराशि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतलहरी के बचाव हेतु अलाव जलाये जाने व कम्बल वितरण हेतु भारत सरकार तथा राज्य सरकार के नियमों/निर्देशों के आलोक में विगत वर्षों की भांति इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी प्रदेश के समस्त जनपदों में से 12 जनपदों को ₹10.00 लाख प्रति जनपद तथा पौड़ी गढ़वाल को ₹15.00 लाख […]
संजय उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के जिलाध्यक्ष बने
चमोली : उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोनिवि की ओर से वीरवार को संघ का जनपदीय अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संघ की नई कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें संजय सेमवाल को अध्यक्ष चुना गया। जबकि सुरेश लाल को उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार को सचिव, नरेंद्र कुमार को कोषध्यक्ष चुना गया। कर्णप्रयाग में आयोजित अधिवेशन में […]
पुलिस ने चोरी हुए ट्रक को अभियुक्त सहित किया बरामद
उधमसिंह नगर : जिले के किशनपुर किच्छा पुलिस ने 30 लाख कीमत के सरिया के चोरी हुए ट्रक को 24 घन्टे में अभियुक्त सहित बरामद कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रीम कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार मां शीतला वेन्चर्स लिमिटेड (बी टी सी […]


