चमोली: जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर सोमवार को एक कार सड़क पर पलट की गई। जिससे कार में सवार चालक घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। घायल ग्वालदम निवासी आलम सिंह ने बताया कि वह गैरसैंण से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नौली गांव के समीप उसकी अचानक आंख लगने के चलते कार सड़क पर पलट गई। जिससे आलम सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
Related Articles
नदी के टापू पर फंसी महिलाएं, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
मवेशियों को लेने गयी महिलाएं, अचानक नदी उफनाने से फंसी टापू पर उत्तरकाशी : जिले के बनास गांव के समीप बृहस्पतिवार को अचानक यमुना नदी के उफनाने पर मवेशियों को लेने गयी 2 महिलाएं 3 गायों के साथ टापू पर फंस गई थी। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने महिलाओं के साथ ही […]
सरकारी कार्यालयों का अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से ही किया जाये : अपर मुख्य सचिव
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य ई-आफिस के माध्यम से किया जाये। यहां अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर मुख्य […]
कोरोना उत्तराखंड: लगातार चौथे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित, कुल 28 सक्रिय मरीज
देहरादून: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। आज भी उत्तराखंड के लिए राहत भरा दिन रहा। आज लगातार चौथे दिन भी एक भी मरीज मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आज कुल 93 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। सभी की रिपोर्ट नेगेटिव रही। बता दें कि, अब तक उत्तराखंड में […]


