चमोली : जिले में शुक्रवार की शाम को लामबगड़ में गदेरे उफनाने से बद्रीनाथ हाईवे का करीब 10 मीटर हिस्सा बनने से बाधित हो गया था। जिसे बीआरओ की ओर से घण्टों की मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर बाद सुचारू कर लिया गया है। जिसके बाद बद्रीनाथ में फंसे तीर्थयात्रियों को पुलिस की ओर से गन्तव्य को रवाना किया गया। वंही बद्रीनाथ जाने वाले तीर्थयात्रियों को भी धाम के लिये रवाना कर दिया गया है। हालांकि हाईवे पर नाले का पानी बहने से यंहा वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। यंहा बड़े वाहनों के फंसने का खतरा बना हुआ है।
Related Articles
डाबर ने बद्दी में 16,800 किलोलीटर के सामुदायिक तालाब को पुनर्जीवित किया; जल सकारात्मकता के और करीब पहुंचा
शिमला: भारत की अग्रणी प्राकृतिक और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवा कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज बद्दी (हिमाचल प्रदेश) के नारंगपुर गांव में एक पुराने, उपेक्षित सामुदायिक तालाब के सफल पुनरुद्धार किया। 16,800 किलोलीटर से अधिक वर्षा जल को इकट्ठा करने और संचय करने की क्षमता वाला यह तालाब, डाबर द्वारा पुनर्जीवित किया जाने वाला 20वां जल […]
चारधाम यात्रियों के पंजीकरण का आंकडा पहुंचा 20 लाख के पार
जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की बुकिंग भी पहुंची 11 करोड़ के पास देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेशवासियों और चारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालु से अनुरोध किया है कि वह चारधाम के साथ-साथ सरकार द्वारा बनाये गये अन्य पौराणिक एवं धार्मिक सर्किटों […]
पत्थर की चपेट में आने से घास लेने गयी महिला की मौत
चमोली : जिले के सिरोली गांव में रविवार को पहाड़ी से छिटके पत्थर की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मंडल घाटी के सिरोली गांव निवासी राजपाल सिंह की 45 वर्षीय पत्नी सरीता देवी रविवार को गांव के समीप के जंगल में घास […]



