चमोली: रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से स्पोट्स स्टेडियम गोपेश्वर में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यहा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक स्पर्धाओें का विभिन्न वर्गों में आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल ने बताया की स्पर्धाओं का आयोजन संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिये किया गया है। कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी संकुल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खेल शिक्षक गजेंद्र सिंह पंवार व मंगला प्रसाद सती मौजूद थे।
Related Articles
जोशीमठ-मलारी हाईवे हुआ बाधित, बीआरओ सुचारु करने में जुटा
जोशीमठ: चमोली जिले में भारत-तिब्बत सीमा क्षेत्रों को जोड़ने वाली जोशीमठ-मलारी हाईवे सलधार में पहाड़ी से आये मलबे से बाधित हो गया है। जिससे सीमा क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। सूचना मिलने के बाद यहां बीआरओ की ओर से यहाँ हाईवे को सुचारु करने का कार्य शुरु कर […]
स्वास्थ्य विभाग का चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा, अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक पदों पर हुए प्रमोशन, एसडीएसीपी का भी शीघ्र मिलेगा लाभ
देहरादून। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रमोशन की राह देख रहे हैं चिकित्सा अधिकारियों की वर्षों पुरानी मुराद शासन ने आज पूरी कर दी है। राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य सचिव डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में डीपीसी की अहम बैठक आहूत की गई। जिसमें महानिदेशक स्वास्थ्य सहित शासन-प्रशासन […]
भारत में सोशल इनोवेटर्स को सशक्त करने और उनका समर्थन करने के लिए प्रदान किए जाएंगे 2 करोड़ रुपये
देहरादून: इन्फोसिस की परोपकारी कार्य करने वाली और सीएसआर इकाई इन्फोसिस फाउंडेशन ने अपने आरोहण सोशल इनोवेशन अवार्ड के चौथे संस्करण को लॉन्च करने का एलान किया है। भारत में सोशल इनोवेशन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए इन्फोसिस फाउंडेशन ने इस अवार्ड में हिस्सा लेने के लिए देशभर से इनोवेटर्स […]



