चमोली: रामचंद्र भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर की ओर से स्पोट्स स्टेडियम गोपेश्वर में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान यहा लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, चक्का फेंक स्पर्धाओें का विभिन्न वर्गों में आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश उनियाल ने बताया की स्पर्धाओं का आयोजन संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के चयन के लिये किया गया है। कहा कि प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी संकुल स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर खेल शिक्षक गजेंद्र सिंह पंवार व मंगला प्रसाद सती मौजूद थे।
Related Articles
विधिक प्रक्रिया पूरी कर लागू करेंगे यूसीसी : सीएम धामी
देवतुल्य जनता को नमन कर कहा कि राज्य में लगातार दूसरी बार दिया सेवा का मौका देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की सभी विधिक प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे पूर्व पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति ने यूसीसी का ड्राफ्ट मुख्यमंत्री धामी […]
भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में 30 लाख की लागत से बने टिन शेड का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया लोकार्पण
देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायपुर विकासखण्ड स्थित भगद्वारीखाल इंटर कॉलेज में नवीन टिन शेड का विधिवत लोकार्पण किया। यह टिन शेड ओएनजीसी के वित्तीय सहयोग से लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने स्थानीय जनता को इस […]
बदरीनाथ हाईवे पर कार दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की मौत
चमोली के बांक गांव के ग्रामीण शादी की खरीदारी कर वापस लौटते वक्त हुआ हादसा नई टिहरी : बद्रीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश से चमोली की।ओर आ रही कार तोताघाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है।सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें ने कड़ी मशक्कत […]



