उत्तराखण्ड

वाहन खाई में गिरा, 3 की मौत 10 घायल

  • एसडीआरएफ ने किया घायल और मृतकों के रेस्क्यू। 

उत्तरकाशी : जिले के बड़कोट में यमुनोत्री के दर्शनों को जा रहे महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में जँहा 3 लोगों की मौत हो गयी है। वंही 4 बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से घायलों व मृतकों को रेस्क्यू कर लिया है। घायलों को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतकों के शव को जिला पुलिस को सौंप दिया गया है।

घटना में घायलों का विवरण :-
1. बालकृष्ण कोसरे उम्र 41 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
2. अन्नू पुत्री श्री अशोक उम्र 04 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र
3. रचना पत्नी श्री अशोक उम्र 38 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
4. दिनेश पुत्र श्री किशन उम्र 35 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
5. मोनिका पुत्री श्री बालकिशन उम्र 24 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
6. कृतिका पुत्री श्री अशोक उम्र 15 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
7. वोदी पुत्री श्री प्रशांत उम्र 10 वर्ष निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
8. लक्ष्मी पत्नी श्री बालकिशन उम्र 46 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
9. प्रेरणा उम्र 08 वर्ष निवासी तुनसार महाराष्ट्र।
10. प्रमोद पुत्र श्री तुलसीराम उम्र 52 वर्ष निवासी निवासी तुनसार महाराष्ट्र।

मृतकों का विवरण :-

1. चालक पूरणनाथ पुत्र श्री गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
2. जयश्री पुत्री श्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
3. अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share