गौचर (प्रदीप लखेडा़) : कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों को खेल व सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में विकास को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गांवों को संसाधन और सुविधा संपन्न बनाने के लिये सरकार कृत संकल्प है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप चौहान, कनिष्ठ प्रमुख अनिता सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, खण्ड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग ध्यान सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुशील खण्डूड़ी, ग्राम प्रधान सिरण ईश्वर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
Related Articles
धर्मांतरण रोकने के लिए उत्तराखंड में बनेगा कड़ा कानून, कैबिनेट ने दी मंजूरी, सीएम धामी की सख्त पहल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कैबिनेट ने जबरन, धोखे से या लालच देकर धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए “उत्तराखंड धर्म स्वतंत्रता (संशोधन) अधिनियम, 2025” को मंजूरी दे दी है। इस कानून में कई कड़े प्रावधान जोड़े गए हैं, जिससे दोषियों को सख्त सजा और भारी जुर्माना लगाया जा […]
आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरफ्तार
पुलिस ने दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने अभियुक्तों को भेजा जेल। पौड़ी : रिखणीखाल पुलिस ने सोने चांदी के आभूषण चमकाने के नाम पर कैमिकल डालकर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ग्रामीण क्षेत्रों में सोने और चांदी के आभूषणों को चमकाने के नाम पर ठगी […]
सीएम धामी ने एयर इंडिया एक्सप्रेस की देहरादून-बेंगलुरु हवाई सेवा का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट, देहरादून से एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से देहरादून-बेंगलुरु के लिए शुरू की जा रही नई हवाई सेवा का विधिवत रूप से फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के समग्र विकास और हवाई संपर्क विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। […]



