उत्तराखण्ड

बदरीनाथ हाईवे पर वाहन चालक की सूझबूझ से टला हादसा

चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर पांडुकेश्वर में वाहन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया है। यँहा बदरीनाथ से दर्शन कर लौट रहे हनुमानगढ़ राजस्थान के तीर्थयात्रियों के टेम्पो ट्रैवलर के ब्रेक फेल होने पर वाहन चालक ने वाहन को सड़क किनारे मौजूद पत्थर से टकरा दिया। जिससे वाहन में सवार 15 लोग चोटिल हो गए। यदि वाहन सड़क से नदी साइड गिरता तो यँहा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ओर से तीर्थयात्रियों को वाहन से निकालकर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

घायलों का विवरण : –

1. दिनेश पुत्र श्री मेहर चंद्र उम्र 60 वर्ष।

2. पुष्पा पत्नी श्री दिनेश उम्र 58 वर्ष।

3. अंकुश पुत्र श्री दिनेश उम्र 35 वर्ष।

4. रुचि पत्नी श्री अंकुश उम्र 33 वर्ष।

5. आरुष पुत्र श्री अंकुश उम्र 05 वर्ष।

6. प्रिशा पुत्री श्री अंकुश उम्र 03 वर्ष।

7. मनोज कुमार पुत्र श्री ओम प्रकाश उम्र 43 वर्ष।

8. सतीशा दुबेजा पत्नी श्री ओमप्रकाश।

9. नीना दुबेजा पत्नी श्री मनोज कुमार उम्र 43 वर्ष।

10. श्रेया पुत्री  श्री मनोज कुमार उम्र 14 वर्ष ।

11. अवनी पुत्री  श्री मनोज कुमार उम्र 10 वर्ष।

12. विकास पुत्र श्री ओमप्रकाश उम्र 41 वर्ष

13.ऋतु पत्नी श्री विकास उम्र 40 वर्ष।

14. यश पुत्र विकास उम्र 18 वर्ष।

15.आदित्य पुत्र विकास उम्र 15 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share