चमोली: जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर सोमवार को एक कार सड़क पर पलट की गई। जिससे कार में सवार चालक घायल हो गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर 108 की मदद से घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। घायल ग्वालदम निवासी आलम सिंह ने बताया कि वह गैरसैंण से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नौली गांव के समीप उसकी अचानक आंख लगने के चलते कार सड़क पर पलट गई। जिससे आलम सिंह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने 108 की मदद से उसे उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद उसकी स्थिति सामान्य बताई है।
Related Articles
ऋषिकेश में 19 मई को 4967 यात्रियों का पंजीकरण, 310 यात्री वाहनों को जारी हुए ट्रिप कार्ड, चारधाम यात्रा में यात्री व वाहनों की संख्या नियंत्रित करने पर जोर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त रुख के बाद चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित किया जा रहा है। पंजीकरण के साथ ही यात्रा मार्ग पर जाम से निजात पाने के लिए यात्री वाहनों की निकासी पर भी खास ध्यान दिया गया है। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में आज रविवार को […]
फूलों की घाटी में चोटिल हुए व्यक्ति को पुलिस व एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
चमोली: फूलों की घाटी में पैर फिसल कर चोटिल हुए पर्यटक को पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर हैलीकाप्टर से गोविंदघाट पहुंचाया गया। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना निवासी सुभाष घोष पुत्र शक्ति विकास घोष अपने साथियों के साथ फूलों की घाटी घूमने गये थे। जहां पैर फिसलने से चोटिल होकर वह […]
महेंद्र भट्ट ने प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारियों किये नियुक्त
चमोली: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है, जिसमें से 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, और 8 प्रदेश मंत्री नियुक्त किये हैं। पार्टी की संगठनात्मक टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बलवंत सिंह भौर्याल, कैलाश शर्मा, कुलदीप कुमार, कल्पना सैनी, नीरू देवी, मुकेश कोली, शैलेन्द्र बिष्ट, देशराज […]


