थराली : थराली-बूंगा-गेरुड़ सड़क पर गुरुवार को बूंगा पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को गम्भीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे बोलेरो वाहन थराली से गेरुड़ की ओर जाते वक्त बूंगा पुल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। वाहन में 14 लोग सवार थे। वाहन दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से आयुष (6) पुत्र हरीश राम, निवासी कुलसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार चांदनी, जगमोहन व मोहन प्रसाद को गहरी चोटें आई हैं। जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य दस सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।
Related Articles
सीएम ने बाइक पर सवार हो किया जन सम्पर्क
चम्पावत: चम्पावत विधानसभा के चुनाव को लेकर सोमवार को सीएम पुष्कर धामी ने बाइक पर सवार होकर बनबसा से टनकपुर तक मतदाओं से जन सम्पर्क किया। इस दौरान बाइक पर उनके साथ विधान सभा के निवर्तमान विधायक कैलाश गहतोड़ी भी नजर आये। भाजपा ने शुरू में ही 50 हजार पार का लक्ष्य रख दिया था। […]
बंशीधर तिवारी: दून को संवारने में जुटा ‘एक शिल्पी’, ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के कंसेप्ट को साकार कर रहा एमडीडीए
ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के कंसेप्ट को साकार कर रहा एमडीडीए फिर लौटेगी दून की वादियों में ठंडी बयार, होगी हरियाली चहुं ओर देहरादून। देहरादून शहर का स्वरूप पिछले एक दशक में तेजी से बदला है। यहां बड़ी संख्या में प्रदेश और बाहरी इलाकों से लोग बसे हैं। ऐसे में शहर का आकार और जनसंख्या घनत्व भी […]
चिकित्सा शिक्षा विभाग को मिला वर्ष 2024 का ‘डॉ आरएस टोलिया स्मारक उत्कृष्ट पारदर्शी लोक प्राधिकारी’ सम्मान, आरटीआई क्लब देहरादून ने सचिव डॉ आर राजेश कुमार को सौंपा पुरस्कार
देहरादून: आरटीआई क्लब देहरादून द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देहरादून के तस्मिया अकादमी, एक इंदर रोड में आयोजित इस समारोह में उल्लेखनीय कार्य के लिए छात्रों और आरटीआई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। विभिन्न छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया […]



