उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की माॅनिटरिंग कर तीर्थयात्रियों सुविधाओं बढ़ाएं अधिकारी:सीएम

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने बुधवार को चारधाम यात्रा सहित राज्य के विभिन्न विषयों को लेकर सचिवालय में शासन स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं की माॅनिटरिंग करते हुए तीर्थयात्रियों को हो रही असुविधाओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए गम्भीर से प्रयास करने के लिये सेक्टर चयन करने की बात कही। कहा कि जल विद्युत संसाधन के साथ ही राज्य में सोलर सेक्टर पर भी ध्यान देने की बात कही। वहीं उन्होंने लाइन लाॅस को कम करने की भी बता कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का राज्य से विशेष लगाव है। जिसके चलते राज्य के लिये महत्वपूर्ण विकास योजनाएं स्वीकृत की गई है। जिन पर तेजी से काम हो रहा है। ऐसे में राज्य में विकास को गति देने के लिये राज्य स्तरीय अधिकारियों से समंवय बनाकर कार्य करने से योजनाओं के क्रियांवय में हो रही देरी को कम किया जा सकता है।
देहरादून, पंतनगर व पिथौरागढ़ एयरपोर्ट के विस्तार के लिए औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में मार्गों के सुधारीकरण के साथ ही पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार किये जाने की आवश्यकता है। नये पार्किंग स्थलों का विकास किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सङक मार्गों का सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाए। मायावती आश्रम, पाताल भुवनेश्वर, हिंगला देवी आदि पौराणिक स्थलों के सम्पर्क मार्गो का सुधार प्राथमिकता से किया जाए। अलकनंदा होटल के प्रबंधन को बेहतर बनाने की कार्य योजना तैयार की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा की सीएम सचिवालय में फाइलों के निस्तारण के लिये समय सीमा निर्धारित की जाए और उसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने जमरानी बांध, राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रदेश में कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था के लिये पेट्रोलिंग को बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिये। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार और प्रसार किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share