थराली : थराली-बूंगा-गेरुड़ सड़क पर गुरुवार को बूंगा पुल के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। जबकि अन्य 13 लोग घायल हो गए हैं। तीन घायलों को गम्भीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब पांच बजे बोलेरो वाहन थराली से गेरुड़ की ओर जाते वक्त बूंगा पुल के समीप अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। वाहन में 14 लोग सवार थे। वाहन दुर्घटना में वाहन की चपेट में आने से आयुष (6) पुत्र हरीश राम, निवासी कुलसारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि वाहन में सवार चांदनी, जगमोहन व मोहन प्रसाद को गहरी चोटें आई हैं। जिन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य दस सवारियों को हल्की चोटें आई हैं।
Related Articles
रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी पर सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
आज रामपुर तिराहा कांड की 31वीं बरसी के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद स्थल पर पहुंचकर राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने 2 अक्टूबर 1994 को हुए गोलीकांड को उत्तराखंड राज्य आंदोलन का सबसे क्रूर और भावनात्मक रूप से पीड़ादायक अध्याय बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि […]
चमोली की मानसी जूनियर एथिलेटिक्स वर्ल्ड चैम्पियनशिप के लिये चयनित
चमोली : जिले की वाक रेसर मानसी ने गुजरात के नाडियाड़ में आयोजित 20वीं नेशनल फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त कर लिया है। जिसके बाद मानसी का चयन अब जूनियर एथिलेटिक्स वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिये हो गया है। यह चैम्पियनशिप 1 से 6 अगस्त तक कोलम्बिया में आयोजित की जाएगी। चमोली जिले के […]
मुख्यमंत्री धामी ने किया टिहरी व रुद्रप्रयाग के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण, आपदा की सूचना पर रात में ही संभाला मोर्चा
सीएम की कड़ी निगरानी में एक्टिव रहा सिस्टम, बेहतर रहा सिस्टम का रिस्पॉन्स केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे डेढ़ हजार यात्रियों को सुरक्षित निकाला एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ, जिला पुलिस और जिला प्रशासन के बेहतर समन्वय से सफल रहा रेस्क्यू भीमबली, रामबाड़ा, लिंचोली में फंसे 425 यात्रियों को किया गया एयरलिफ्ट देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में एसडीआरएफ, […]



