चमोली : नेशनल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को बाल संसद की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान यहां वर्ष 2022-23 के लिये बाल संसद की कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें अनिल नेगी को बाल संसद का अध्यक्ष चुना गया। जबकि आशना उपाध्यक्ष, वैभवी मंत्री, उत्कर्ष सह मंत्री पद के लिये चयन किया गया। दिया अनुशासन प्रमुख, गौरव सह प्रमुख, नीलम व ईशिता वंदना प्रमुख, आयुष भारती चिकित्सा प्रमुख, सचेंद्र पंवार प्रतियोगिता प्रमुख व योगेंद्र व आर्यन को अतिथि सत्कार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कपरुवाण ने चयनित पदाधिकारियों को उनके अधिकार व दायित्वों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रबन्ध समिति के सदस्य गंगा दत्त जोशी, आशा देवी, ऊषा रावत, आशा, रेखा, संतोषी, गीता, कुसुम, विशेश्वरी देवी, देवेन्द्र सिंह रावत व संध्या आर्य आदि मौजूद थे।
Related Articles
उत्तराखंड: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित, 1316 छात्रों को प्रदान की गई डिग्री
Uttarakhand News: केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जॉलीग्रांट के पंचम दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डा0 धन सिंह रावत भी उपस्थित थे। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, […]
उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने 20 अरब रूपये की 09 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री आवास में किया गया नागरिक अभिनन्दन। राष्ट्रपति ने 2001.94 करोड़ रूपये की 09 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। राष्ट्रपति ने सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) अल्मोड़ा सहित 03 योजनाओं का किया गया लोकार्पण। 1473.59 करोड़ की 06 योजनाओं का किया शिलान्यास। राष्ट्रपति के […]
नगर निगम हरिद्वार भूमि घोटाला प्रकरण की होगी विजिलेंस जांच, तत्कालीन नगर आयुक्त के नगर निगम हरिद्वार में कार्यकाल के समस्त कार्यों की ऑडिट के निर्देश
संबंधित प्रकरण का विक्रय पत्र निरस्त, भू स्वामियों से धन की रिकवरी के निर्देश भ्रष्टाचार पर सीएम धामी का कङा प्रहार, 2 आईएएस, एक पीसीएस सहित 10 अधिकारी निलम्बित, 2 का सेवा विस्तार समाप्त देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट निर्देशों के क्रम में नगर निगम हरिद्वार में सामने आए भूमि घोटाले में […]




