देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैम्प का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान का संचालन कर रहे कर्मचारियों से टीकाकरण की स्थिति और कार्यों की जानकारी ली। साथ उन्होंने कर्मचारियों का उत्सावर्द्धन कर अभियान के सुचारु संचालन की बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टीकाकरण के लिए केंद्र पर पहुंचे लोगों से भी फीडबैक लिया। बता दें स्वास्थ्य विभाग की ओर से सचिवालय में कोविड टीकाकरण अभियान के तहत बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी मौजूद थी।
Related Articles
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर विशेष सत्र की तैयारियों का लिया जायजा
देहरादून : देवभूमि उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले “रजत जयंती विशेष सत्र” की तैयारियों का आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने विधानसभा भवन, देहरादून में पहुँचकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगमन व्यवस्था, प्रोटोकॉल, अतिथियों के स्वागत, […]
पर्यटन विभाग सेवा पखवाडे पर उत्कृष्ट होम स्टे का चयन कर करेगा पुरस्कृत
देहरादून : जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अवसर पर उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद्, देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पर्यटन विभाग, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून में संचालित होम स्टे का चयन कर पुरूस्कृत किया जाना है। जनपद देहरादून के होम […]
खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग, सभी आयोजन स्थल वेन्यू मैनेजर्स को सौंपने के दिए आदेश
वीडियो कांफ्रेंस में सभी अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर लाइव जुड़े थे देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को सभी जिलों के खेल अधिकारियों से ग्राउंड जीरो से लाइव रिपोर्ट ली। सभी जिला खेल अधिकारी आयोजन स्थल पर खड़े होकर इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जुड़े थे। […]




