उत्तराखण्ड

विश्व भारती केंद्रीय विवि उत्तराखंड को शिक्षा केंद्र के रूप करेगा स्थापित: सीएम

देहरादून: नैनीताल के रामगढ़ में शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया की ओर से रविवार को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161वीं जयंती पर रविंदर जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान उन्होंने रामगढ़ विश्व भारती केंद्रीय विश्वाविद्यालय के प्रथम परिसर का भूमि पूजन भी किया।
कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री कहा कि सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र पर अग्रसर है और जनकल्याण को समर्पित है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार जनकल्याण की भावना के अनुरूप लगातार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। प्रधानमंत्री जी का राज्य के प्रति गहरा लगाव है।
मुख्यमंत्री ने कहा की उनकी सरकार सबका साथ एवं सबका विकास के तहत कार्य करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। रामगढ़ क्षेत्र के टैगोर टॉप स्थित गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कर्म स्थली जहां उन्होंने 19वीं शताब्दी में 5 बार यहां आकर अपनी काव्य रचना की। उन्हें साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला जो किसी एशियाई को पहला नोबेल पुरस्कार था। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामगढ़ में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना में अपनी रुचि व्यक्त की है। इस सौगात से जहां विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय उत्तराखंड को भारत के प्रमुख शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित करेगा। वहीं स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे तथा यह राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोधार्थियों का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री पर्यटन मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक का विशेष प्रयास रहा है।
उन्होंने कहा कि विश्व भारती की स्थापना के लिए प्रथम चरण में 150 करोड़ रूपये की डीपीआर केन्द्र सरकार में स्वीकृति की प्रक्रिया में है, उत्तराखंड सरकार द्वारा 45 एकड़ भूमि मे विश्व भारती केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर की स्थापना की औपचारिकता पूर्ण कर ली गई। उन्होंने प्रो विद्युत चक्रवर्ती, कुलपति विश्व भारती पश्चिम बंगाल तथा शांति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के प्रवासियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रविंद-सृजनिका नामक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एनके जोशी, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, परियोजना निर्देश अजय सिंह, एसडीएम धारी योगेश मेहरा, आशा रानी, कुंवर सिंह नेगी, डॉ अनिल कपूर डब्बू, डा दुर्गेश पंत, दया पोखरिया, रविंद्र, रेखा जोशी, कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर अतुल जोशी, पूर्व विदेश सचिव शशांक, देवेंद्र ढेला, देवेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share