चमोली : खाद्य संरक्षा विभाग की ओर से पोखरी बैण्ड व हल्दापानी के स्थानीय दुग्ध विक्रेता प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर दूध की गुणवत्ता लैक्टोमीटर पर मापी गयी, मानक 28 से कम गुणवत्ता पाये जाने पर दो दुग्ध विक्रेताओं को सुधार हेतु नोटिस तथा तीन दूध विक्रेताओ के पास फूड लाइसंेस नही पाये जाने पर नोटिस के साथ साथ एक सप्ताह में जबाब माँगा गया। इसके साथ ही हल्दापानी एवं लॉ कालेज गोपेश्वर के पास स्थानीय किराना दुकानों का निरीक्षण कर चार खाद्य कारोबारियों के पास फुड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नोटिस निर्गत किये गये। समस्त दुग्ध स्वामियों को दूध की गुणवत्ता बनाये रखने व उसमे सुधार के लिए स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं। वही स्थानीय खाद्य विक्रेताओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थो के विक्रय तथा फूड लाइसेंस डिस्प्लेबोर्ड में लगाने हेतु निर्देश दिए गए।
Related Articles
डीएम सविन बंसल का अभिनव प्रयास : महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई स्मार्ट पार्किंग की जिम्मेदारी
देहरादून: देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य पूर्ण ही गया है तथा इसका कोरोनेशन तथा परेड ग्राउंड में पार्किंग का संचालन भी शुरू हो गया है। जल्द ही यह पार्किंग मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत रूप से जनमानस को समर्पित की जाएंगी।यह राज्य की महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित प्रथम पार्किंग है। महिला स्वयं […]
स्पा सेंटरों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 61 सेंटरों को कराया बंद, 32 का चालान, 2.70 लाख का जुर्माना
देहरादून: देहरादून पुलिस ने स्पा सेंटरों व मसाज पार्लरों में आकस्मिक चेकिंग की। इस दौरान अनियमितता बरतने वाले 61 स्पा सेंटर बंद किए गए। 32 स्पा सेंटरों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 2,70,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा स्पा सेंटरो व मसाज पार्लरों की आ रही लगातार […]
फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई फिल्म नीति 2024 की सराहना कर रहे हैं देशभर के फिल्म निर्माता एवं निर्देशक – डॉ. नितिन उपाध्याय
देहरादून । आर्थिक आमदनी के बिना उत्तराखण्डी सिनेमा उद्योग का विकास संभव नहीं है । प्रादेशिक फिल्मों में जब तक रीजनल कंटेंट, एडवांस टैक्नोलाॅजी एवं प्रोफेशनल्जिम नहीं आएगा तब तक उन फिल्मों को देखने दर्शक हाॅल में नहीं उमड़ेंगे । इस अवसर पर ग्राफिक एरा के छात्रों द्धारा उत्तराखंडी फिल्म उद्योग पर बनाई गई एक […]




