चमोली: हंस फाउंडेशन की ओर से संचालित सेवा ही सम्मान सप्ताह के तहत स्वयं सेवकों ने दशोली ब्लॉक के मेड ठेली व पलेठी के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें और वितरित की। बता दें, हंस फाउंडेशन की ओर से संस्थाध्यक्ष भोले महाराज के जन्म सप्ताह को लेकर सेवा ही सम्मान कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री के साथ ही स्कूली बच्चों को पाठ्य पुस्तकें व अन्य अध्ययन सामग्री वितरित की जा रही है। बुधवार को संस्था के स्वयं सेवियों ने मेड ठेली व पलेठी के 60 छात्र- छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकें व अध्ययन सामग्री दी गई। जबकि सोबन सिंह और थान सिंह को तिरपाल दिया गया। इस मौके पर सुरेंद्र रावत (अंशु), लक्ष्मण सिंह राणा, मनोज बिष्ट, सोहन सिंह, पूजा, मुकेश रावत, धीरज सिंह, हरेंद्र सिंह, रमेश सिंह, यशवन्त सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
स्मार्ट सिटी के कार्यों की शहरी विकास मंत्री ने की समीक्षा, कितने काम स्मार्ट सिटी में हुए पूरे, मंत्री ने दी जानकारी
देहरादून। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में स्मार्ट सिटी परियोजना एवं उससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं जिसमें से क्रैश बिल्डिंग, मॉर्डन दून लाइब्रेरी, स्मार्ट वाटर एटीएम, परेड ग्राउण्ड रिनोवेशन, ड्रेन, […]
उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने कृषि मण्डी शुल्क कम करने के लिये जताया सीएम का आभार
संवाददाता देहरादून, 6 जनवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश में कृषि मण्डी शुल्क कम करने तथा व्यापारियों की अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने पर विभिन्न उद्योग एवं व्यापार से जुड़े संगठनों ने आभार व्यक्त कर उन्हें सम्मानित किया। गुरूवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सांसद नरेश बंसल के नेतृत्व […]
दिव्यांग और वृद्धजनों के लिए 4-11 दिसंबर तक दून में विशेष सेवा शिविर
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में दिव्यांग व वृद्धजनों को दैनिक जीवन में उपयोगी सहायक उपकरण उपलब्ध कराने व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 04 से 11 दिसंबर तक विभिन्न स्थानों पर वृहद शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण किया जाएगा। […]




