गौचर (प्रदीप लखेडा़) : कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार में युवा कल्याण विभाग द्वारा युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों को खेल व सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में विकास को लेकर सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गांवों को संसाधन और सुविधा संपन्न बनाने के लिये सरकार कृत संकल्प है। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत प्रमुख चंद्रेश्वरी रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख प्रदीप चौहान, कनिष्ठ प्रमुख अनिता सेमवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, खण्ड विकास अधिकारी कर्णप्रयाग ध्यान सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप पंत, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुशील खण्डूड़ी, ग्राम प्रधान सिरण ईश्वर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
Related Articles
यात्रा मार्गों पर रात्रि दस बजे तक हो सकेगी वाहनों की आवाजाही
गोपेश्वर : चारधाम यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिये पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही का समय बढा दिया गया है। अब यात्रा मार्ग पर वाहन सुबह चार बजे से रात्रि दस बजे तक आवाजाही कर सकेंगे। यह बता शुक्रवार को चमोली जिले में पहुंचे पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पत्रकारों से […]
उत्तराखंड में शीतलहर का सितम, स्कूलों में 02 दिन तक की छुट्टी, बदलेगा विद्यालयों का संचालन समय
School Closed In Uttarakhand: उत्तराखंड में लगातार कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पहाड़ी इलाकों में तो तापमान में भारी गिरावट आई है, वहीं मैदानी इलाकों में शीतलहर के साथ कोहरे ने जीना मुश्किल कर दिया है। मौसम विभाग ने शीतलहर पर उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते हरिद्वार में दो दिन […]
जिला अधिकारी रूद्रप्रयाग को उपलब्ध करायी गई 09 करोड 08 लाख की धनराशि, मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव मुख्यमंत्री द्वारा जारी किया शासनादेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस वर्ष 31 जुलाई को केदारनाथ क्षेत्र में अतिवृष्टि से लिनचौली से सोनप्रयाग तक पैदल तथा मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से विभिन्न प्रभावित व्यवसायियों को 09 करोड 08 लाख की राहत राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर […]