देहरादून: कोरोना के चलते देशभर में लॉक डाउन है। सभी आवागमन के साधन प्रतिबंधित किए जाने से कई लोग अलग-अलग जगह फंसे हुए हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने फंसे हुए लोगों को अपने घर जाने की अनुमति दी है। हालांकि इसके लिए उक्त जिले के जिलाधिकारी से अनुमति लेनी होगी। वहीं क्वारेन्टीन में 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके लोग भी 15 दिन में घर जाने की अनुमति जिलाधिकारी से मांग सकते हैं। हालांकि इससे पहले उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फंसे लोगों व उनके परिजनों के लिए यह बड़ी राहत है।
Related Articles
नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम : सीएम धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसद द्वारा 2023 में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम, देश की मातृशक्ति के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में […]
1347 एलटी शिक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्रः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों […]
स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द: धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद कार्रवाई
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा निर्णय सरकार ने ले लिया है। यह फैसला न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद लिया गया। आयोग ने आज अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी। गौरतलब है […]




