उत्तराखण्ड राजनीति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख खड़े चुनौतियों के पहाड़

देहरादून : भाजयुमो के सह सचिव पद से राजनैतिक जीवन की शुरुआत करने वाले महेंद्र भट्ट को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मदारी सौंपकर उनका कद पार्टी में बढ़ा दिया है। नेतृत्व के इस फैसले से जँहा चमोली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह बना हुआ है। वहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी संगठन से लेकर सरकार में दायित्व मिलने को लेकर आस बंध गयी है। जबकि पार्टी संगठन के विस्तार को लेकर गढ़वाल-कुमाऊँ और पहाड़-मैदान के सामंजस्य को लेकर राज्यभर के भाजपा कार्यकर्ता उनकी ओर टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे में भट्ट के सम्मुख जँहा गृह जनपद के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट करने के साथ ही राज्यभर के कार्यकर्ताओं को संतुष्ट कर संगठन विस्तार बड़ी चुनौती है।

बता दें, वर्ष 2023 में जँहा राज्य में नगर निकाय के चुनाव होने हैं। वंही 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। ऐसे में संगठन को एकजुट कर पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का दारोमदार उनके कंधों पर आ गया है। ऐसे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को संतुष्ट करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को साधने के लिये भट्ट को खासी मशक्कत करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share