उत्तराखण्ड

खाई में गिरा वाहन एक की मौत चार घायल

  • एसडीआरएफ ने घायलों और मृतक के शव को किया रेस्क्यू

रुद्रप्रयाग: जिले के अगस्त्यमुनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन में सवार एक व्यक्ति जहां मौत हो गई है। वहीं अन्य चार लोग घायल हो गये है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की ओर से मृतक के शव के साथ ही घायलों को रेस्क्यू कर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मयाली से पैखाल जा रहा एक वाहन शुक्रवार देर रात्रि तिलवाड़ा के समीप अनियंत्रित होकर 3 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनी से उप निरीक्षण धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक व घायलों को रेस्क्यू कर। जहां घायलों को 108 की मदद से चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पुलिस को सौंप दिया है।

घायलों का विवरण

  • दिलेर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश।
  • राहुल पुत्र श्री मोहन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश।
  • मनप्रीत ठाकुर पुत्र श्री बलवंत सिंह उम्र 18 वर्ष निवासी सोलन हिमाचल प्रदेश।
  • बलबीर सिंह, हिमाचल प्रदेश।

मृतक

  • वीरू गिरी, उत्तरप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share